फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद। भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में होनहारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए समाजसेवियों का सम्मान भी किया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमआर अनुभव, राशिका जैन, गरिमा जैन, प्रशांत रावत ने किया। देवेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में नंदनी ने मां शारदे की स्तुति की। मां काली के रूप में एक कलाकार का अभिनय सराहनीय रहा। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 50 से 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में आशा भट्ट एवं दिनेश शर्मा रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मोना पहले, कशिश दूसरे एवं मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में आन्या पहले, अंशिका वशिष्ठ दूसरे एवं जाह्नवी ने तीसरे स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.