दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। हराही स्थित बहुद्देशीय भवन में 'अष्टदल' महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को नृत्य कला का प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि रवि रंजन कुमार एवं कामेश्वर ओझा व विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश, प्रकाश बंधु, श्याम भास्कर एवं गुंजन श्री थे। सृजन सृष्टि, डांस दरभंगा एवं द्रोण एकेडमी की टीम ने ग्रुप डांस एवं सोलो डांस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक और दि स्पॉटलाईट थिएटर के संचालक सागर सिंह ने बताया कि बुधवार को अपराह्न छह बजे से नाट्य प्रस्तुति का आयोजन तय है। मौके पर अमन सिंह, शिवम शांडिल्य, सत्यम शब्दवर्धन, नेहा कुमारी, हर्षित कुमार, आर्यन, विशाल, किसुन, संध्या, नीलेश आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.