अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- चौखुटिया। बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल व दिशा कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। बच्चों ने नृत्य और नाटक से पहाड़ की अवस्था के बारे में बताया। अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। 'पहाड़ बचाओ, पहाड़ बसाओ' थीम पर हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला, आशीष नेगी, आशुतोष शाही ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत वर दे वीणा वादिनी वर दे वंदना से हुई। स्वागत गीत, पौराणिक नाटक जीतू बग्डवाल की भी प्रस्तुति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.