नृत्य और गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रांची, सितम्बर 30 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव 'वर्चस्व' का शनिवार को समापन हुआ। दूसरे और अंतिम दिन नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताएं हुईं। कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद पाश्चात्य एवं भारतीय गायन तथा लोक और झारखंड के क्षेत्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर अंक प्रदान किए। समापन समारोह में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रेम कुमार, राजदीप गुप्ता, शांता दोद्राय, सलोनी, प्रीति, परी, नयन, सोनिया एंड ग्रुप, मांगा मुंडा एंड ग्रुप, पांडु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.