चम्पावत, जून 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ ने प्रावि और आदर्श कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पऊ में नृत्य और गायन की जानकारी दी। विश्व विद्यालय की तनुजा ओली, योगिता त्रिपाठी और अंश दुबे ने कथक नृत्य और गायन की बारीकियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। यहां प्रधानाध्यापिका सुशीला चौबे, ललित मोहन तिवारी, मदन लाल, वंदना जोशी, गीता जोशी, लक्ष्मी चतुर्वेदी, पूजा उपाध्याय, शालिनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...