गंगापार, मार्च 31 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रानीगंज स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में सोमवार की देर संध्या वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक बार-बार तालियां बजाने को मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंकला सिंह ने कहा कि वार्षिक उत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को प्रोत्साहित करने की अपील की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में व...