नृत्य, नाटक, गीत में दिखा मां के प्रति प्रेम
प्रयागराज, मई 10 -- सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के झूंसी शाखा में शनिवार को आयोजित मातृ दिवस में लगभग 200 माताएं सम्मिलित हुईं। बच्चों ने नृत्य, नाटक, गीत तथा भाषण के जरिए माता के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। अविका, काव्यांशी, वैष्णवी, अरनव, अभि, तनवी, उमंग, सृष्टि, दाक्षायणी, अनन्मय, आरवी, अद्विका, अन्या और हर्ष आदि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय की तरफ से कई खेल भी आयोजित किए गए जिसमें माताओं को उपहार भेंट किए गए। विधिक सलाहकार सुरेंद्र तिवारी एवं प्रधानाचार्या मधुलिका चतुर्वेदी ने स्वागत किया। संचालन वर्षा तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन कोऑर्डिनेटर सोनम मिश्रा ने दिया। कोऑर्डिनेटर शुभम अवस्थी, संदीप त्रिपाठी, माया जोशी, ललिता, शिवानी, वर्षा, शिल्पा, संध्या, भावना, शिखा आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर माताओं ने दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.