गंगापार, अप्रैल 7 -- मांडा/दिघिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृपाशंकर मिश्र उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पंकज द्विवेदी, अविनाश मिश्रा, लवकुश सिंह, सचिन मिश्रा, विकास भूषण, उर्मिला, ओमप्रकाश, सुनीता, राजेश तथा एसएमसी अध्यक्ष विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.