प्रयागराज, मई 19 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि गोपालजी तिवारी, विशिष्ट अतिथि दुर्गेश दुबे, विद्यालय प्रबंधक अनिलबाबू जायसवाल, सतीश कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने नृत्य, कला, क्राफ्ट और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन आचार्य आशीष तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...