बगहा, मार्च 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आदर्श क्लब नुनिया टोला नरकटियागंज के खेल मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय सेपकटकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श क्लब नरकटियागंज , नूर स्पोर्ट्स क्लब चौबे टोला, जैतिया चनपटिया और नरकटियागंज बालक की टीमों ने भाग लिया। जिसमें नूर स्पोर्ट्स क्लब चौबे टोला की टीम ने आदर्श क्लब नुनिया टोला को दो सेटो से हरा कर विजेता बनी। न्यू स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। मैच का उद्घाटन सुनिल वर्मा, संदीप राय (जिला सचिव) , प्रवीण कुमार ( जिला अध्यक्ष), नूर आलम , संतोष कुमार, अंकित कुमार आदि ने किया। सचिव संदीप कुमार राय ने कहा कि सेपक टकरा में पश्चिम चंपारण जिले के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं बच्चों में खेल कूद का नियमित अभ्यास होने से प्रतिभा खुलकर सामने आती है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.