सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- बल्दीराय संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव स्थित नूर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एहसार इलेवन सोनबरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे मैच के दौरान तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक जीत-हार का फैसला टिका रहा।प्रतियोगिता में सद्दाम इलेवन चक्कारी भीट की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में विजेता टीम को 21 हजार नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मोहम्मद साद ने खिलाड़ियों को संबोधित क...