बरेली, मई 9 -- खलीफा क्रिकेट एकेडमी खुसरो डिग्री कॉलेज में खेले जा रहे कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में नूर इलेवन ने एचबीसीसी को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचबीसीसी ने 189 रन बनाए, जिसमें गोविंदा धामी के 47 और सूरज राठौर के 44 रनों का योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूर इलेवन ने 3 गेंदे शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें 50 की पारी खेलने वाले नूल इलेवन के आसिफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान टूर्नामेंट के सेक्रेट्री रियाज अफरीदी, बाबू खान, कोच महफूज खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.