नूरुल्लाह रोड पर नजूल भूखंड पर तोड़ीं नौ अवैध दुकानें
प्रयागराज, मई 12 -- नगर निगम ने मंगलवार को नूरुल्लाह रोड स्थित अपनी जमीन खाली करा ली। तीन हजार वर्ग मीटर भूखंड पर वर्षों से अवैध कब्जा था। नगर निगम एक साल से भूमि खाली करने की तैयारी कर रहा था। कार्रवाई के पहले सभी वैधानिक औपचारिकता पूरी करने के बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई नौ दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई का विरोध हुआ, लेकिन दुकानों का ध्वस्तीकरण नहीं रुका। कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि भूमि अराजी संख्या 55 पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच की गई तो भूमि पर नौ दुकानें मिलीं। मजहर खां ने भूमि पर दुकानों को बनवाया था। सरकारी दस्तावेजों में जांच के बाद अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति से भूमि के मालिकाना हक के कागजात मांगे गए। कब्जाधारक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.