नूरी समेत छह पर गैंगस्टर ऐक्ट लगा
नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा। बीते कई सालों से गांजा तस्करी में सक्रिय नूरी और उसके गैंग के पांच अन्य सदस्यों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। केस सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने दर्ज कराया है। आरोपियों की चल और अचल संपत्ति का भी पुलिस ब्योरा जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी साल जुलाई में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 21 किलो गांजा बरामद किया था। तस्करी में शामिल गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह की मुखिया नूरी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुकी है और जेल में बंद है। दबोचे गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गांजे की तस्करी कर अवैध धन अर्जित करते थे। संदिग्ध वाहनों की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के दौरान सेक्टर-9 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.