शाहजहांपुर, मार्च 7 -- महानगर के मोहल्ला तारीन स्थित नूरी मस्जिद में 16वीं तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मस्जिद के इमाम मौलाना शरीफ खां ने कुरआन की तिलावत से की। मौलाना अब्दुल वकील खां ने रमजान के महीने की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना रहमत और बरकत का है। कार्यक्रम में हाफिज इस्लाम बरकाती ने नातिया कलाम पेश किया। इस दौरान कुरआन सुनाने वाले हाफिज मुहम्मद यूनुस खां और मौलाना शरीफ खां को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...