देवरिया, मई 2 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के विकास में छोटी गण्डक पर नूरीगंज के सामने पुल बनाए जाने का प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होगा। करीब पांच किलोमीटर के फासले में कोई पुल न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सेतुनिगम ने इस पुल निर्माण के लिए सर्वे करते हुए बकायदा प्रस्ताव भी शासन को भेजने की तैयारी में लगा है। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के करीब बीस गांव से अधिक की आबादी को सीधा लाभ होगा।

पुल निर्माण की मांग भटनी नगर क्षेत्र के नूरीगंज बाजार के सामने स्थित छोटी गण्डक पर पुल बनाए जाने की मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी। पुल न बनने तक आस-पास के ग्रामीण यहां पीपा पुल के लिए भी कई बार मांग कर चुके थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चैरसिया की पहल पर सेतु निगम विभाग ने नूरीगंज बाजार के सामने छोटी गण्डक पर पुल बना...