मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर की नूरानी मस्जिद में रमज़ानुल मुबारक के मौके पर नमाज़-ए-तरावीह में ख़त्म-ए-कुरआन अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों और अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हाजी हसमत रज़ा ने तरावीह में कुरआन सुनाने वाले हाफ़िज़ फ़ैज़ान साहब, सुनने वाले हाफ़िज़ मोनिस साहब तथा मस्जिद के पेश इमाम क़ारी महफूज़ साहब को सम्मानित किया। इस मौके पर मस्जिद के मुअज्जिन, खजांची और इमाम साहब के पास तालीम हासिल कर रहे तलबा को भी कपड़ों की शक्ल में तोहफे पेश किए गए। वहीं अब्दुल्ला पठान ने भी तरावीह में कुरआन सुनाने और सुनने वाले हुफ्फाज़-ए-किराम तथा खतीब व इमाम को सम्मानित किया और मस्जिद के लिए एसी देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में जानेटा शरीफ़ से तशरीफ लाए हज़रत सैयद नासिर मियां साहब ने आलमे इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.