बिहारशरीफ, मार्च 26 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मुजफ्फरपुर से नोसरा गांव जाने वाले रास्ते में चोरों ने बुधवार की रात कृषि फीडर के लिए लगे तीन ट्रांसफर्मर में लगे करीब 50 खटाल बिजली के तार की चोरी कर ली। किसान विनोद कुमार, रजनीश कुमार आदि ने जेई असगर अली को लिखित सूचना दी है। जेई ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है। किसान रामजी प्रसाद, विनोद कुमार, साधु कुमार, अशोक प्रसाद, शंकर प्रसाद, अर्जुन महतो, कृष्ण प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार आदि ने बताया कि शाम के छह बजे के बाद कृषि फीडर की लाइन कट जाती है। इसके बाद चोरों ने चोरी की है। पांच दिन पूर्व भी मुजफ्फरपुर निचली रोड में 10 खटाल तार चोरों ने काट लिया था। मंगलवार की रात चोरों ने रहुई में कई खटाल तार चुरा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.