बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रसलपुर मोड़ के पास से तीन महिला पॉकेटमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि थरथरी थाना क्षेत्र के नत्थू बिगहा गांव निवासी टुनटुन यादव की पत्नी मीणा कुमारी ने शनिवार को लिखित शिकायत की थी। आवेदन के अनुसार वह टेम्पो से घर जा रहा थी। दहपर गांव से पहले टेम्पो में तीन महिला बैठी और रसलपुर मोड़ के पास उतर गयी। कुछ देर बाद महसूस हुआ कि उनके गले से सोने की जितिया गायब है। बच्चे के हाथ से बलिया और बैग में रखे रुपये भी गायब हैं। ओवदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहारशरीफ के टिकुलिया बिगहा गांव के टुकिया देवी, सुरटी देवी व प्रियंका देवी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से सोने का जितिया, बच्चे का बाला, नकद रुपये व दो मोबाइल भी बरामद किये गये हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.