बिहारशरीफ, जून 25 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरस्वती पब्लिक स्कूल लोहड़ी परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इस परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ने प्रवेश पत्र और उसपर लगे फोटो से चेहरा मिलान किया जा रहा था, तभी दो फर्जीवाड़ा परीक्षार्थी मिले। उसे नूरसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पहली पारी की परीक्षा के दौरान दो फर्जी परक्षार्थी को रंगे हाथ दबोचा गया है। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी की पहचान भागलपुर जिले के झंडापुर थाना के कहारपुर निवासी बीए प्रसाद का पुत्र धीरज कुमार और दूसरा भागलपुर जिले के ही सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी मो. जफीम का पुत्र मो. बाबर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ में दूसरे के...