बिहारशरीफ, मई 2 -- नूरसराय, निज संवाददाता। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने शुक्रवार की शाम दो वाहनों में धक्का मार दिया। हादसे में चार लोग जख्मी हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के रानीपोखर गांव के पास बिहारशरीफ की ओर जा रही बाइक में धक्का मार दिया। भागने के दौरान वाहन ने बिहारशरीफ की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में भी टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा सवार बिहारशरीफ के एतवारी बाजार मोहल्ले की मंजू देवी और उनकी बहू आकांक्षी प्रिया, बाइक सवार मेयार गांव निवासी मनीष कुमार व आकाश पासवान जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...