बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकनपुर-पोखरपर गांव में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका अजय कुमार की 19 वर्षीया पत्नी अमृता कुमारी है। ग्रामीणों की मानें तो उसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उसने छह महीना पहले प्रेम विवाह किया था। इस मामले में लिखित शिकायत मिली है। हालांकि, इसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घटना का कारण पता किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.