नूरसराय में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन
बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दाउदपुर-विशंभर बिगहा गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ ऋषभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वह अवैध रूप से हथियार बनाने का काम करता था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। उसके पास से 46 तरह के उपकरण बरामद किये गये हें। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.