बिहारशरीफ, मई 2 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक राइस मिल में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी सरयुग चौधरी के 42 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र चौधरी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। परवलपुर से उन्हें दवा लाकर दी गयी। दवा खाने के बाद सो गये। रात को साथियों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इलाज के लिए अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.