बिहारशरीफ, जून 25 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लखीचक गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में उमेश प्रसाद और उनके पुत्र अनुज कुमार व मनोज कुमार जख्मी हो गये। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। अनुज ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी करायी है। आरोपितों में चंद्रमौली यादव, टुनटुन यादव, बीरबल गोप, सुभाष यादव आदि शामिल हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- नूरसराय में भूमि विवाद में हुई मारपीट यह भी पढ़ें- नूरसराय में भूमि विवाद में हुई मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...