बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना की पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गये सामान भी बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मेयार गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने राजन यादव व उनकी भाभी से लूटपाट करने का प्रयास किया था। राजन लुटेरों से भिड़ गये। फिर भी लुटेरों ने महिला के एक कान से कानबाली छीन लिया। शिकायत मिलने के बाद रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव के सत्यम कुमार व गोविंद को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गयी कनबाली, 6200 रुपये व लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद की गयी है। एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.