बिहारशरीफ, सितम्बर 23 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव से देसी राइफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि नोनिया बिगहा के संतोष कुमार के घर में हथियार छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घर के पीछे जलावन में छिपाकर रखा गया हथियार बरामद किया गया। संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, संजीव कुमार, रमेश पासवान, रणधीर कुमार, मनोज कुमार पंडित, सुनील राम आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.