बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 58 वर्षीय मोहन तांती 48 घंटे से गायब हैं। वे लकवा के रोग से ग्रसित हैं। उनके पुत्र शंकर कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर उन्हें तलाश करने की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकल गये थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो गुरुवार को पुलिस से शिकायत की गयी। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- घर से मोबाइल बनवाने निकला युवक तीन दिन भी नहीं लौटा यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.