नूरसराय में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोसाईं बिगहा गांव में सोमवार की शाम दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुधीर शर्मा की 15 वर्षीया पुत्री सुप्रिया कुमारी थी। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। ग्रामीण, घरेलू विवाद में खुदकुशी करने की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों की मानें तो शाम में घर के सभी लोग टीवी देख रहे थे। उसी दौरान छात्रा ने घर के दूसरे तल्ले पर बने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पड़ोस के एक घर से किसी बच्चे ने फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो छात्रा लंबी थी। जहां फांसी लगायी, उस कमरे में करकट की छत थी और उंचाई काफी कम थी। लोग इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.