बिहारशरीफ, मई 9 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरगांव में तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गयी। मृतक 40 वर्षीय मुकेश कुमार था। परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो लोग उसे खोजने लगे। काफी देर बाद लोगों ने तालाब में छहला रहे शव को देखकर शोर मचाया। शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। शव मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पत्नी व दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.