बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बृजपुर गांव के जागीर खंधा में सोमवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गयी। आग में डेढ़ बीघा की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान मंजू कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- नूरसराय में जल गयी डेढ़ बीघा की फसल यह भी पढ़ें- नूरसराय में जल गयी डेढ़ बिघा की फसल यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी आग, डेढ़ बीघा गेहूं जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...