बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लखीचक गांव के कोनिया खंधा में आग लगने से 10 कट्ठा में उपजी फसल जल गयी। पीड़ित किसान अकेन्द्र कुमार ने बताया कि कटनी के बाद खेत में ही फसल रखी थी। अचानक उसमें आग लग गयी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले की फसल जल गयी। करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। (नूरसराय में पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- नूरसराय में जल गयी डेढ़ बीघा की फसल यह भी पढ़ें- आग लगने से 100 बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.