नूरसराय के युवक की मुंबई में हुई मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चौर बिगहा गांव निवासी किशोर प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की मौत रविवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हो गयी। बुधवार को एंबुलेंस से उसका शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में चित्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। नौ जून को मुंबई के जेएपीटी कंपनी में मजदूर के रूप में काम करने गया था। रविवार की तड़के ड़्यूटी के दौरान एक कंटेनर उसके उपर गिर गया। कंटेनर से दबकर उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर परिजन मुंबई पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को गांव लाया गया। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही जेएनपीटी से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.