बिहारशरीफ, जून 16 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल कुख्यात प्रह्लादनगर निवासी तनिक गोप के पुत्र अवध बिहारी उर्फ बंडा को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि वह दर्जनभर से अधिक मामलों का आरोपित है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में लगी है। पता चला कि वह पटना जिला के जीरो माइल के पास एक गुमटी के पास अक्सर बैठता है। सूचना मिलते ही टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, धीरज कुमार पुरी आदि शामिल थे। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...