बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- इस मामले में एक महिला समेत 11 आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार फोटो : नूरसराय कोर्ट-बिहारशरीफ कोर्ट में बुधवार को सरेंडर करने के बाद आरोपित। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने के मामले में एक अप्राथमिकी आरोपित ने बुधवार को सरेंडर कर दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश से घबराकर सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र नाथ पांडेय के पुत्र मनोज कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में अब तक 11 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। इनमें एक महिला शामिल है। आत्मसमर्पण के बाद मुन्ना का कहना था कि वह निर्दोष है। वह शोरगुल सुनकर महिला को बचाने गया था। इस घटना में उसे चोट भी लगी थी। यह घटना पूरी तरह से शर्मनाक है। हालांकि, कथित वायरल ...