बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने दानापुर रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर सालेपुर-नूरसराय मुख्य मार्ग में निर्मित आरओबी की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। कहा है कि इसमें दोनों तरफ बहुत सारे गढ्ढे हो गये हैं। इससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। डीएम ने बताया कि इससे पहले भी आरओबी की मरम्मत कराने का पत्र भेजे गए थे। लेकिन, मरम्मत नहीं करायी जा सकी है। बुधवार को फिर से इस मामले से अवगत कराते हुए आरओबी की मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया है। ताकि, वाहनों और आम लोगो का आवागमण निर्वाध रूप से होता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...