नूरबस्ती में दरोगा की वर्दी फाड़ी और सिर पर किए वार, हंगामा, पथराव
सहारनपुर, जून 26 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूरबस्ती में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक दरोगा घायल हो गए, जबकि उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। इतना नहीं, आरोपियों ने पथराव भी कर दिया और हंगामा किया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले दिनों नूरबस्ती में महिलाओं और युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दरोगा शौकीन खान अपनी टीम के साथ नूरबस्ती पहुंचे। पुलिस टीम जैसे ही मुख्य आरोपी के घर के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.