जौनपुर, अप्रैल 19 -- सुरेरी (जौनपुर)। क्षेत्र के पृथ्वीपुर से नूरपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली के कारण लोगों के गुस्से का कारण बन गया है। जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से पूरी तरह उखड़ चुका है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़क न केवल आवागमन में बाधा बन रही है, बल्कि आए दिन दुर्घटना का कारण भी बन रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में हालात और भयावह हो जाते हैं। तब सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है।कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। नूरपुर गांव निवासी त्रिलोकी प्रजापति के नेतृत्व में धनंजय मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.