भागलपुर, मार्च 29 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती नवरात्र के उपलक्ष्य पर नाथनगर के नूरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार सुबह से ही माता दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम के समय मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अरुण शर्मा ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है और पिछले कई वर्षों से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष निशिकांत भारती, उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, पियूष गुप्ता, बिट्टू निराला, पियूष कुमार, रोशन कुमार, आशीष शर्मा, मनीष कुमार, शुभम कुमार, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.