नूरपुर के प्रवीण कुमार ने रोइंग में जीता स्वर्ण पदक
हापुड़, मई 25 -- देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली ग्राम नूरपुरमढैय्या निवासी पदम सिंह प्रधान के पुत्र प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अपने जनपद समेत पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। 46वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में बालक क्वाड्रपल स्कल इवेंट में प्रवीण कुमार ने दीपक कुमार, यश कुमार यादव और हरिनाथ यादव के साथ मिलकर कमाल का सामूहिक प्रदर्शन किया। टीम ने रामगढ़ ताल पर आयोजित फाइनल मुकाबले में पूरी ताकत झोंक दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उत्तर प्रदेश रोइंग के इतिहास में कई वर्षों के सूखे को समाप्त कर सुनहरे अध्याय की शुरुआत की है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे और खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.