नूपुर को केएसएस स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन महिला वर्ग में स्वर्ण पदक - (A)
नई दिल्ली, मई 11 -- नूपुर का 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्णिम निशाना भोपाल। मध्य प्रदेश की नूपुर कुमरावत ने कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी की 50 मीटर राइफल प्रोन महिला स्पर्धा में सोमवार को यहां शीर्ष स्थान हासिल किया। नूपुर ने 624.3 के स्कोर के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। 'आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट' (सेना निशानेबाजी इकाई) की प्रिया 623.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि महाराष्ट्र की भक्ति भास्कर खामकर ने 622.2 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु की एम.ए. अक्षधा ऐश्वर्या ने 618.2 के स्कोर के साथ जूनियर महिला खिताब जीता। पंजाब की निमरत कौर बराड़ (617.7) ने रजत हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश की प्रथा राठौड़ (617.6) ने कांस्य पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.