नूनुकडीह में फाइलेरिया मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट
धनबाद, मई 28 -- झरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नूनुकडीह में 18 थर्ड ग्रेड फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित किए गए। डॉ दिलीप कुमार ने मरीजों की जांच कर ग्रेडिंग की और किट उपयोग की सही विधि बताई। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई से पैरों की विकलांगता रोकी जा सकती है। सीएचसी झरिया सह जोड़ापोखर फाइलेरिया खत्म करने के लिए रात में रक्त पट्ट संग्रह, स्कूल-कॉलेज व गांवों में जागरूकता, फरवरी में समुदाय को दवा खिलाने और गंभीर मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में सीएचओ सुशील शर्मा, वरुण कुमार, राजू कुमार, एएनएम पिंकी कुमारी, सहिया साथी किरण देवी, सहिया रंजू देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, राखी रजक, मीना देवी, माया देवी, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.