अररिया, मई 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने बुधवार की रात नूना पुल के निकट 5.39 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबरी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो माबाइल व एक बाइक को भी जब्त किया है। दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि स्मैक कारोबारी दो युवक स्मैक लेकर बाइक से नूना पुल होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर सीओ को साथ लेकर नूना नदी पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक को पुलस पर नजर पड़ते ही बाइक को घुमा कर भागने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- 21.77 ग्राम स्मैक के साथ दो को दबोचा लेकिन पुलिस बल के सहयोग से बाइक सहित दोनों युवक को पकड़ कर तलाशी लेने पर डिक्की से एक काले रंग के पन्नी मे...