सहारनपुर, मार्च 7 -- बड़गांव। गांव नूनाबड़ी में गली से ट्रैक्टर-बुग्गी निकालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट व पत्थरबाजी करने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि गांव नूनाबड़ी निवासी जरीफ के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जरीफ गली से ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर निकालने को लेकर जरीफ और शकील के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।पत्थरबाजी के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस मारपीट में एक पक्ष के शकील, हुसैना, नफीस और सुजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.