दुमका, मई 5 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही स्थित नूनबिल नदी के चेकडैम में सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चेकडैम के गहरे पानी में शव मिलने की खबर तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल मसलिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालवाया। मौके से पुलिस ने एक पैंट, दो अवैध लॉटरी टिकट, कुछ नगद रुपये, अंडरवियर और चप्पल बरामद किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत नहाने के दौरान डूबने से हुई होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतक स्थानीय नहीं, बल्कि बाहर से आया कोई मजदूर हो सकता है।

शव की पहचान पु...