मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के नूनफारा स्थित बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले महायज्ञ की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मारुतिनंदन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीतमय रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। रात्रि 9 बजे से 2 बजे तक वृंदावन की भव्य रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 1 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.