मुरादाबाद, मार्च 10 -- आर्य समाज की सभी संस्थाओं एवं अनुसांगिक संगठनों की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें नूतन वर्ष पर निकाले जाने वाली प्रभात फेरी, आर्य समाज केक स्थापना दिवस और नवसंवत्सरोत्सव को सफल बनाने की योजना बनाई गई। बताया गया कि 19 मार्च को सुबह 5 बजे आर्य समाज मंडी बांस से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। अध्यक्षता कपिल मुनि ने एवं संचालन रमेश सिंह आर्य ने किया। वीके अग्रवाल, लोकेश आर्य, प्रदीप विश्नोई, राकेश भटनागर, दिनेश विश्नोई,जितेंद्र आर्य, पूनम शास्त्री, लाल किशोर शास्त्री, वेद मुनि आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...