नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे डॉक्टर के पास
संभल, अगस्त 20 -- यूपी के संभल में असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में बुधवार रात घर में बनाए गए नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, चक्कर, जी मिचलाने और घबराहट की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों और पड़ोसियों ने घरेलू स्तर पर देखभाल के साथ दवा कराई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। गुरुवार सुबह प्राइवेट डॉक्टर से सभी का इलाज कराया गया। घटना के करीब 12 घंटे बाद भी पांचों को चक्कर की शिकायत बनी हुई है। हालांकि, नूडल्स खाने से ही तबीयत बिगड़ी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गुमसानी गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिजनौर जिले के जहानाबाद धाम पर जात लगाने और प्रसाद चढ़ाने गए थे। घर पर उनकी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.