नूडल्स की दुकान पर युवक को पीटा, गंभीर घायल
रुडकी, जून 4 -- रुड़की, संवाददाता। रामनगर में बुधवार रात नूडल्स की दुकान पर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोटें लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ रामनगर में बाल कटवाने आया था। बाल कटवाने के बाद दोनों पास की एक नूडल्स की दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.