फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- नूंह। कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने नूंह से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। विधायक आफताब अहमद के नेतृत्व में काफिला रवाना हुआ। आईएमटी सोहना से बसों और कारों का लंबा काफिला दिल्ली गया। विधायक चौधरी आफताब अहमद के मुताबिक दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में नूंह विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कांग्रेसी आईएमटी सोहना में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने बताया कि नूंह से करीब चार दर्जन बसें और लगभग 500 कारों का काफिला दिल्ली पहुंचा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचार सुनने और पार्टी के आंदोलन को मजबूत करने के लिए पहुंचे हैं। आईएमटी सोहना में विधायक आफताब अहमद और महताब अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.